
Crime News in Hoshangabad Hindi News
फिर एक और युवक जंगली जानवार की शिकार
होशंगाबाद. जंगली जानवरों का खौफ जंगल किनारे रहने वाले लोगों में बढ़ता जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों में बुदनी के जंगलों में घूमने वाले बाघ और भालू की दहशत कम नहीं हुई थी, कि सोमवार को फिर से एक बाघ ने एक बालक को शिकार बनाया है। वन विभाग के रेंजर एसएन खरे ने भी इस बात की पुष्टि की है। इसके पहले इसी माह में बुदनी के जंगल में ले जाकर एक बाघ ने एक लड़की का शिकार किया था, वहीं भालू ने दो रेलकर्मचारियों का शिकार किया था। शेखर परते जंगल में लकड़ी बीनने गया था।
युवक का मिला शव
जानकारी के अनुसार शेखर परते सोमवार का जंगल में लकडिय़ा बीनने के लिए गया था। जहां उसे बाघ ने अपना शिकार बना लिया। जिसका शव गडरिया नाले के पास खम्बा नंबर ७७२/२५ के पास मिला है। जिसकी लाश बरामद की गई है। इसके बाद से ही लोगों में जंगली जानवरों को लेकर भय बढ़ गया है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। और मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग रेंजर एस एन खरे ने की पुष्टि। खम्बा न. 772/25 के पाश पड़ी है युवक की लाश।
एक माह में बाघ का दूसरी बार हमला
कुछ दिन पहले बाघ ने एक बालिका को बुदनी के खांडावड़ में भी बनाया था अपना शिकार। जिसमें उसकी मौत हो गई थी।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर जोन सेहरा नाका क्षेत्र में इन दिनों बाघ की हलचल है। छेड़का व सियारखेड़ा ग्रामों खेतों में बाघ के पगमार्क भी देखे गए है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भी वन विभाग को दी है। जिसके बाद कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन इनमें अब तक बाघ कैप्चर नहीं हुए हैं। बाघ के पगमार्क को वनकर्मियों ने इसे मादा बाघ का पगमार्क बताया है। ठंड में प्रजनन काल होने के चलते मादा बाघ सुरक्षित स्थान की तलाश में है, संभव है कि उसके साथ नर बाघ भी हो।
बना रहे टैरिटरी : वन्यजीवों की एक्टिविटी की नजर रखने वनकर्मियों के मुताबिक अब कोर एरिया में बाघों की संख्या बढ़ रही है। टैरिटरी बनाना बाघ का नैसर्गिक व्यवहार है। जिसके चलते कोर एरिया से बाघों का पलायन हुआ और वे बफर जोन की ओर आ गए।
Published on:
13 Nov 2017 04:00 pm

बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
