
दीपावली की रात इस स्थिति में छिपकली देखना होता है शुभ, मिलता है यह संकेत
होशंगाबाद। मनुष्य के जीवन में ऐसी बहुत सी घटनाएं घटित होती रहती हैं जिनका कोई ना कोई संकेत जरूर होता है। इसमें कुछ घटनाएं ऐसी होती है जो शुभ संकेत की तरफ इशारा करती हैं और कुछ घटनाएं ऐसी भी होती है जो बुरे समय की तरफ संकेत देती है। क्या आपको पता है कि छिपकली का दिखना भी एक शुभ संकेत होता है। अक्सर यह घरों में आसानी से दिखाई देती है। लगभग सभी घरों के अंदर कहीं ना कहीं छिपकली नजर आ ही जाती है। कई बार ऐसा होता है कि छिपकली को देखते ही हम इसे भगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन छिपकली के बारे में यह राज जानकर इसे भगाना छोड़ देंगे। तो आइए आपको बतातें है कि छिपकली क्या संकेत देती है।
इसके डर से मारकर भगा देते हैं
घर में छिपकली दिखाई देने पर लोग डर के मारे इसको भगाने लगते हैं और कभी-कभी तो छिपकली हमारे शरीर के हिस्सों पर भी गिर जाती है। अगर हम ज्योतिष आचार्य के अनुसार देखे तो छिपकली बहुत से शुभ और अशुभ संकेतों की तरफ इशारा करती है। वास्तु शास्त्र में छिपकली एक सीधी जीव मानी जाती है आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से छिपकली किस स्थिति में हमको भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत कराती है। इस विषय में जानकारी देने वाले हैं।
दीपावली की रात छिपकली दिखाई देना होता है शुभ
अगर आपको दीपावली की रात घर में छिपकली देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपका पूरा वर्ष बहुत ही बेहतर गुजरने वाला है। पूरे वर्ष आपको धन संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और जीवन की हर परेशानी दूर होने वाली है। दीपावली के दिन छिपकली दिखाई देना शुभ संकेत की तरफ इशारा करती है। इससे यह पता लगता है कि मनुष्य को भविष्य में पैसों की कमी नहीं रहेगी।
ऐसी स्थिति में दिखना शुभ
भोजन करते समय छिपकली गिरना होता है शुभ
अगर व्यक्ति भोजन कर रहा है और उस समय के दौरान आपके समक्ष छिपकली गिर जाती है तो यह भविष्य में होने वाली शुभ घटनाओं की तरफ इशारा करती है इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।
शरीर के विभिन्न अंगों पर छिपकली गिरने के शुभ संकेत
अगर किसी व्यक्ति के माथे पर छिपकली गिरती है तो इसका अर्थ होता है कि भविष्य में धन लाभ मिल सकता है। अगर किसी व्यक्ति के बाएं कान पर छिपकली गिरती है तो इससे आयु में बढ़ोतरी होती है। अगर किसी व्यक्ति के दाहिने कान पर छिपकली गिरती है तो इसका अर्थ होता है कि आने वाले समय में उसको कीमती आभूषण मिल सकता है। किसी व्यक्ति की गर्दन पर अगर छिपकली गिरती है तो इससे उस व्यक्ति को आने वाले समय में यश की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गर्दन पर छिपकली गिरना शुभ माना जाता है।
Published on:
23 Oct 2019 08:21 pm

बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
