
इस किले में भरा है इतना सोना, बन सकती है कई मील लंबी सड़क
बैतूल। खजाने की चाह किसे नहीं होती है। मध्यप्रदेश के एक किले में ऐसा ही सोने का खजाना है। जिसमें बेशुमार सोना मौजूद रहे। एक अनुमान के अनुसार यदि इसे प्राप्त कर लिया जाए तो कई मीलों तक इस सोने से सड़क बनाई जा सकती है, इसके बाद भी यह सोना खत्म नहीं होगा। जी हां यह किला है मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के असीरगढ़ का लिा। कहते हैं मुगल शासन काल में बैतूल जिले के असीर गढ किले में गोंडो का राज्य था।
छिपा है अकूत खजाना
बैतूल जिले के तहत आने वाला खेरला। गोंड राजाओं के गढ़ रहे इस किले के बारे में कहा जाता है कि यहां इतना खजाना है कि यदि सोना को उसे खोज लिया जाए, तो इस किले से मीलों दूर तक सोने की सड़क बनाई जा सकती है। ईसवी शताब्दी 997 में खेरला का राजा एल (इल)था। इस राजवंश के आखिरी शासक जैतपाल के बारे में कहा जाता है कि वह बेहद सनकी था। उस समय किले में लगभग 35 परगने थे। मराठी के ग्रंथ विवेक सिंधू में के मुताबिक, सतपुड़ा के पठार पर स्थित बैतूल को बदनूर के नाम से भी जाना जाता है। ईसवी शताब्दी 997 में खेड़ला के राजा इल की राजधानी एलिजपुर भी थी। यह कहा जाता है कि जैतपाल के पास पारस पत्थर था।
तालाब के बीच मं धंसा है सूर्य मंदिर
बताया जाता है कि किले के सामने 22 हेक्टर की भूमि पर बैतूल जिले का सबसे बड़ा तालाब बना हुआ है। जिसमें एक सोने का सूर्य मंदिर धंसा हुआ है। इस मंदिर के लिए कई बार खुदाई हो चुकी लेकिन बीच तालाब में मंदिर के धंसे होने के कारण उसे चारो ओर से हजारों टन मिट्टी के मलबे को आज तक कोई भी पूर्ण रूप से निकाल बाहर कर पाया है। इसके लिए रावणवाड़ी ऊर्फ खेडला ग्राम के पास स्थित खेडला का किला की कई बार खुदाई हो चुकी है।
बेजान दीवारें बता रही इतिहास
बैतूल जिला मुख्यालय से करीब दस कि.मी. दूर स्थित खेड़ला किले का अस्त्वि आज भी मौजूद हैं। इस किले की दीवारों के बेजान पत्थर आज भी अपनी पुरात्तवता को दर्शा रहे हैं। इतिहास के पन्नों पर अपना स्वर्णिम नाम अंकित करा चुके इस किले के बारे में अनेक किस्से कहानियाँ सुनने को मिलती है।
जानें क्या बोलते हैं लोग
बैतूल जिले के रहवासियों का कहना है कि आज भी यहां सोने का अकूत खजाना मौजूद है। बावजूद इसके कोई इसे प्राप्त नहीं कर पाया है। आज भी कई लोग बाहर से घूमने के लिए यहां आते हैं। लेकिन एक किवदंती है कि कोई भी आदमी इस किले में रात में नहीं रुक सकता है। जो यहां रात में रुकता है उसके साथ अपशकुन हो जाता है।
Published on:
16 Aug 2018 12:07 pm

बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
