
गोंद कतीरे को एक चम्मच नींबू के रस व एक गिलास पानी में नींबू का रस, चीनी और भीगा गोंद मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। ये आंतों में चिपकी हुई गंदगी को बाहर निकालकर मेटाबॉलिज्म को एक्टिव बनाने में मदद करता है।
होशंगाबाद। पानी सभी लोगो के सबसे जरूरी चीज है। इसके बिना जीना मुश्किल है। जब प्यास लगती है तो ठंडा पानी पिकर गले को तर कर लेते है। वैसे पानी नाम तो छोटा है लेकिन इसके कई सारे बड़े-बड़े फायदे है। एक ओर खास बात की ठंडा पानी पीने की आदत तो सबको होती है लेकिन गर्म पानी बहुत ही कम लोग पीना पसंद करते हैं। गर्म पानी पीने के फायदे आप जान जाएगें तो ठंडा पानी पीना भूल जाएगें। तो आइए आपको बताते है कि इससे कौन कौन से फायदे होते है।
ये है जादूई फायदे
मोटापा कम करना
सबसे पहले तो आज के युवा या फिर किसी की भी बात करें तो वे अपने मोटापे को लेकर ज्यादा परेशान रहते हैं। मोटापा कम करने के लिए गर्म पानी सबसे ज्यादा फायदा करता है। इससे वजन बहुत जल्दी कंट्रोल होता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो जल्दी ही सुबह उठने के बाद एक गिलास गर्म पानी पीना शुरू कर दीजिए, फिर देखिए कैसे छू मंतर होता है आपका वजन।
पाचन तंत्र कमजोर होने पर
अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आपको हल्का गुनगुना पानी सुबह खाली पेट जरूर पीना चाहिए क्योंकि सुबह हल्का गुनगुना पानी पीने से कमजोर पाचन मजबूत होता है। पेट भी सही तरह से साफ होता है जिससे आप फ्रेश फील करते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन की दिक्कत
जिसे ब्लड सर्कुलेशन की दिक्कत होती है उन्हे हर रोज अपनी पूरी को मेनटेन करने के लिए गुनगुना पानी पीना चाहिए, ताकि उनका शरीर सही तरीके से काम कर सके। व्यक्ति के शरीर में खून नहीं जमता है जिससे व्यक्ति हर काम चुस्ती और स्फूर्ती से कर पाता है और व्यक्ति को कभी भी खून से जुड़ी समस्या भी नहीं होती है।
पीरियड्स की समस्या
अगर किसी लड़की को पीरियड्स के समय ज्यादा दर्द होता है तो उसे पानी में अदरक डालकर पानी गर्म करके पीने से पीरियड्स के समय होने वाले दर्द में राहत मिलती है।
Published on:
14 Dec 2018 04:09 pm

बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
