3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ गिरे, खंभे, लाइन क्षतिग्रस्त, जिले में 15 से अधिक स्थानों पर 33 केवी लाइन में खराबी

जिले में 15 से अधिक स्थानों पर 33 केवी लाइन में आई खराबी से दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई जो शनिवार की देर रात रही और अमला आंधी कम होने के साथ ही लाइन को दुरुस्त करने में जुटा रहा ताकि आपूर्ति बहाल हो सके।

2 min read
Google source verification
जिले में तेज आंधी ने एक बार फिर तबाही मचाई है, शनिवार को दोपहर में अचानक तेज आंधी चलने और कई जगह बारिश होने से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। जगह-जगह पेड़ गिरे, खंभे-तार टूटे, ट्रांसफार्मरों को नुकसान हुआ। जिले में 15 से अधिक स्थानों पर 33 केवी लाइन में आई खराबी

ग्राम ढिगसरा रोड से लगकर एक पेड़ गिर गया।

Faults in the 33 kV power lines नरसिंहपुर. जिले में तेज आंधी ने एक बार फिर तबाही मचाई है, शनिवार को दोपहर में अचानक तेज आंधी चलने और कई जगह बारिश होने से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। जगह-जगह पेड़ गिरे, खंभे-तार टूटे, ट्रांसफार्मरों को नुकसान हुआ। जिले में 15 से अधिक स्थानों पर 33 केवी लाइन में आई खराबी से दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई जो शनिवार की देर रात रही और अमला आंधी कम होने के साथ ही लाइन को दुरुस्त करने में जुटा रहा ताकि आपूर्ति बहाल हो सके।


शनिवार को सुबह से उमस भरी गर्मी रही, दोपहर में अचानक मौसम बदला, बादल छाने के साथ ही तेज आंधी शुरू हो गई। गोटेगांव, तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, करेली, सांईखेड़ा, गाडरवारा, करेली तहसील में कई जगह खंभे गिरने और लाइन टूटने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जाता है कि सांईखेड़ा, करेली, करपगांव, चीचली, इमलिया, तेंदूखेड़ा, कौडिय़ा क्षेत्र में सर्वाधिक विद्युत लाइन को नुकसान हुआ है। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री नीलाभ श्रीवास्तव ने बताया कि अभी अमला लाइन को सुधारने में लगा है, जहां से सूचनाएं मिल रही हैं, कार्य कराने टीम भेजी जा रही है। करीब 15 स्थानों पर 33 केवी लाइन खराब हो गई है, अभी यह आंकलन करना मुश्किल है कि कहां कितना नुकसान हुआ है। लाइन की आपूर्ति से कई क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट की बनी स्थिति को दूर करने टीमें कार्य में लगी हैं।
अंाधी के दबाब में बड़े-बड़े पेड़ गिरे

तेज आंधी का दबाब इतना अधिक रहा कि कई जगह छप्पर उड़े। वहीं बड़े-बड़े पेड़ों की जड़ें हिल गईं और वह जमींदोज हो गए। राजमार्ग से लगे ढिगसरा रोड पर एक विशाल आम का पेड़ आंधी से गिर गया, गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। पेड़ गिरने की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीण पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग