16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गड्ढेदार हाइवे की हालत सुधारने कार्य शुरू, निगरानी में कोताही, बायपास पर चल रहे कार्य से वाहनों का बदला रूट

Narsinghpur-Sagar Highway Improvement work नरसिंहपुर. लंबे समय से बदहाल नरसिंहपुर-सागर हाइवे क्रमांक 44 पर सुधार कार्य शुरू हो गया है, बायपास क्षेत्र में फोरलेन की एक साइड और ब्रिज के हिस्से में डामर की परत बिछाई जा रही है। जिसके कारण वाहनों का रूट भी बदला गया है लेकिन कार्य सही तरीके से निगरानी नहीं […]

2 min read
Google source verification
लंबे समय से बदहाल नरसिंहपुर-सागर हाइवे क्रमांक 44 पर सुधार कार्य शुरू हो गया है, बायपास क्षेत्र में फोरलेन की एक साइड और ब्रिज के हिस्से में डामर की परत बिछाई जा रही है। जिसके कारण वाहनों का रूट भी बदला गया है

नरसिंहपुर बायपास पर गड्ढों को भरने चल रहा डामरीकरण

Narsinghpur-Sagar Highway Improvement work नरसिंहपुर. लंबे समय से बदहाल नरसिंहपुर-सागर हाइवे क्रमांक 44 पर सुधार कार्य शुरू हो गया है, बायपास क्षेत्र में फोरलेन की एक साइड और ब्रिज के हिस्से में डामर की परत बिछाई जा रही है। जिसके कारण वाहनों का रूट भी बदला गया है लेकिन कार्य सही तरीके से निगरानी नहीं हो रही है। हाइवे की बदहाली को लेकर पत्रिका ने बीते एक मार्च के अंक में खस्ताहाल हाइवे में सुधार नहीं, टोल की नई दरों से सफर महंगा हेडिंग से खबर का प्रकाशन किया था। जिसके बाद एनएचएआइ ने कार्य की शुरूआत तो कराई है लेकिन यह कार्य कितने किमी क्षेत्र में चलेगा और कार्य के दौरान टूटे डिवाइडर में सुधार होगा भी या नहीं इसे लेकर लोगों के मन में आशंकाएं बनी है।
जिले में करीब 80 किमी लंबे नरसिंहपुर-सागर हाइवे की हालत लंबे समय से खराब होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। कपूरी तिराहा के पास पुलिया निर्माण कार्य के दौरान तोड़ा गया डिवाइडर अभी भी टूटा पड़ा है। जिससे अचानक वाहनों के एक तरफ से दूसरे तरफ आने से दुर्घटनाएं होती हैं। डोकरघाट से झिराघाटी तक हाइवे पर दोनों लाइन में जगह-जगह गड़्ढे बने हैं। एनएचएआइ की ओर से हाइवे पर चलने वाले कार्यो की समुचित निगरानी और पेट्रोलिंग न होने के कारण कार्य मनमाने ढंग से चलते हैं। जहां एनएचएआइ ने लाइट लगाए हैं वह भी सुचारू रूप से नहीं जलते।नरसिंहपुर से सागर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य पूरा कराने की मांग की है।
चालकों का कहना है कि हाईवे पर कई स्थानों, खासकर पुलियों के आसपास, अनचाहे ब्रेक जैसी स्थिति बन गई है। इससे तेज गति से गुजरने वाले वाहन अचानक उछल जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार खराब सड़क के कारण यात्रा असुविधाजनक हो गई है और लगातार हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द ही हाईवे की हालत सुधारकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।