5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्मदा के बीच स्थित स्वर्ण पर्वत से अभय मुद्रा में दर्शन देते हैं श्रीहनुमान

हनुमान जन्मोत्सव पर आज विशेष

2 min read
Google source verification
1601nsp6.jpg

shri hanuman barman deepeshwar mandir narsinghpur

नरसिंहपुर. नर्मदा नदी के बरमान घाट में नदी के बीच स्थित स्वर्ण पर्वत पर विराजे श्रीहनुमान के दर्शन अद्भुत और संकट मोचक रूप में हैं। यहां श्रीहनुमान अभय मुद्रा में भक्तों को दर्शन देते हैं। नदी के बीच बने टापू को स्कंद पुराण में स्वर्ण पर्वत की संज्ञा दी गई है। इसे साधना सिद्धि के लिए जाग्रत स्थल माना जाता है। इस पर्वत पर प्राचीन दीपेश्वर महादेव मंदिर अपने भव्य रूप में है। जिसका संबंध ब्रह्मा से है। स्कंद पुराण के अनुसार ब्रह्मा ने यहां देवों के देव दीपेश्वर महादेव को अपनी तपस्या से प्रसन्न कर श्राप से मुक्ति पाई थी। कुछ वर्ष पहले इस जिले में पदस्थ रहे एक पुलिस अधिकारी श्रीवास्तव ने अपनी सेवा निवृत्ति के बाद यहां दीपेश्वर महादेव मंदिर के पास विशाल श्रीहनुमान का मंदिर बनवाया था। मंदिर के अंदर श्रीहनुमान की मूर्ति है जिसकी पूजा अर्चना व चोला वंदन होता है जबकि मंदिर के ऊपर अपने विशाल स्वरूप में श्रीहनुमान विराजे हैं। सीढ़ी घाट से दूर से ही श्रद्धालुओं को श्रीहनुमान के दिव्य दर्शन होते हैं। सूर्याेदय के समय सूर्य की प्रकाश रश्मियां श्रीहनुमान का अभिषेक करती नजर आती हैं यह अद्भुत नजारा होता है।
नगर में निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
श्रीराम भक्त श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी। नगर के श्रीहनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव को मनाये जाने के लिए विशेष तैयारियां की गयी हैं। जन्मोत्सव पर विविध पूर्जन अर्जन के साथ रामायण पाठ, सुंदरकाण्ड पाठ, हनुमान चालीसा,हवन,पूजन,अभिषेक,उपवास,महाआरती,चोला वंदन,भंडारा,प्रसाद वितरण अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायें। इस अवसर पर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी जो नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करेगी। मुख्य रूप से गुदरी स्थित हनुमान मंदिर,कृष्ण व राममंदिर,बाबाघाट,$कृष्णा वार्ड में पंचमुखी हनुमान मंदिर, स्टेशन चौकी स्थित हनुमान मंदिर, गया दत्त वार्ड में राममंदिर स्थित हनुमान मंदिर,रौंसरा हनुमान मंदिर,सिद्ध के झिरना हनुमान मंदिर,बरगी रेल्वे फाटक हनुमान मंदिर,चरहाई हनुमान मंदिर,इंद्रा वार्ड में हनुमान मंदिर,नगर पालिका चौराहा हनुमान मंदिर,सिविल कोर्ट,तहसील परिसर,सिंचाई कालोनी,थाना प्रागंण स्थित,पीएचई कार्यालय ,वनविभाग,अनगढ़ मंदिर,बड़े पुल के पास,नृसिंह वार्ड स्थित मनोकामनेश्वर मंदिर,नऱसिंह मंदिर,झिरना स्थित,सदर मढिय़ा,जरजोला रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजन होंगे।
---------------