स्कूल में देखी मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता,पंचायत में मनरेगा का मस्टररोल
स्कूल में देखी मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता,पंचायत में मनरेगा का मस्टररोल
आपकी सरकार आपके द्वार के तहत छत्तरपुर पहुंचे अधिकारी
नरसिंहपुर/करेली- आपकी सरकार आपके द्वार के तहत नायब तहसील अनामिका सिंह एवं उपयंत्री एसएलकुर्मी ने ग्राम छत्तरपुर का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने यहां शासकीय एकल माध्यमिक विद्यालय,आँगनवाड़ी, एवं ग्राम पंचायत इत्यादि संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सबसे पहले स्कूल पहुंचकर तहसीलदार अनामिका सिंह ने मध्याह्न भोजन देखा और कक्षाओं में जाकर बच्चों की शैक्षणिक दक्षता की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केन्द्रों में रजिस्टर चेक किया। इसके पश्चात ग्राम पंचायात मे मनरेगा मस्टर रोल,जन सुनवाई पंजी विशेष रूप से चेक किया एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सरपंच नबल सिंह बडक़ुर, राजेन्द्र कौरव पटवारी,सचिव बृजेश पटैलए,नारायण सिंह खोजर अनिरूद्ध मेहरा जीआरएस,प्रधानपाठक धनीराम पटैल,शिक्षक राजेंद्र पटेल,चौधरी दीपसिंह,प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे।निरीक्षण के समय सरपंच नबल सिंह बडक़ुर, राजेन्द्र कौरव पटवारी,सचिव बृजेश पटैलए,नारायण सिंह खोजर अनिरूद्ध मेहरा जीआरएस,प्रधानपाठक धनीराम पटैल,शिक्षक राजेंद्र पटेल,चौधरी दीपसिंह,प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे।