scriptMP Election Result : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल चुनाव जीते, कांग्रेस के लाखन सिंह को हराया | Patrika News
नरसिंहपुर

MP Election Result : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल चुनाव जीते, कांग्रेस के लाखन सिंह को हराया

नरसिंहपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रहलाद पटेल ने शुरुआत से ही बढ़त बना रखी थी…। दोपहर में ही प्रहलाद की जीत का फैसला हो गया…।

नरसिंहपुरDec 03, 2023 / 06:36 pm

Shailendra Sharma

narsinghpur-result.png

केंद्र सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल चुनाव जीत गए हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 /strong> में मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 119 नरसिंहपुर असेंबली सीट प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल थी। क्योंकि इस सीट से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा ने इस बार केंद्रीय मंत्रियों को भी विधानसभा के मैदान में उतारा था। केंद्र का प्रयोग सफल हुआ और प्रहलाद पटेल चुनाव जीत गए।

केंद्र की मोदी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर से चुनाव जीत गए हैं। पटेल ने कांग्रेस के लखन सिंह पटेल को हराया। प्रहलाद को एक लाख 10 हजार 226 वोट मिले, जबकि लखन सिंह पटेल को 78 हजार 916 वोट मिले। केंद्रीय मंत्री होने के कारण यह सीट मध्यप्रदेश की हॉट सीट बन गई थी। सभी की निगाह इस सीट पर लगी थी। नरसिंहपुर में 17 नवंबर को हुए चुनाव में 82.15% मतदान हुआ है।

 

प्रहलाद पटेल v/s लाखन पटेल

कभी कांग्रेस का गढ़ रही नरसिंहपुर विधानसभा सीट बीते कुछ सालों से भाजपा का गढ़ बन गई थी। बीते 10 साल से यहां से भाजपा के जालम सिंह विधायक थे। लेकिन, इस बार भाजपा ने जालम सिंह के बड़े भाई और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को उम्मीदवार बनाया था, तो वहीं पिछली बार जालम सिंह पटेल से चुनाव हारने वाले लाखन सिंह पटेल पर कांग्रेस ने एक बार फिर भरोसा जताया था। कांग्रेस ने इस बार भी लाखन सिंह को उतारा था। नरसिंहपुर विधानसभा में लोधी वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं यही वजह है कि नरसिंहपुर से भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही लोधी समुदाय से ही आने वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था।

voter.jpg

नरसिंहपुर विधानसभा सीट
कुल मतदाता 2 लाख 16 हजार 875
पुरुष मतदाता – 1 लाख 11 हजार 290
महिला मतदाता – 1 लाख 5 हजार 581

पिछले दो चुनावों का मतदान प्रतिशत

साल 2018- 81.71%
साल 2013- 79.86%

 

साल 2018 के चुनाव परिणाम

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में नरसिंहपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के जालम सिंह पटेल और कांग्रेस के लाखन सिंह पटेल के बीच मुकाबला हुआ था। तब जालम सिंह पटेल ने 14 हजार 903 वोटों से लाखन सिंह को चुनाव हराकर जीत दर्ज की थी।

Home / Narsinghpur / MP Election Result : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल चुनाव जीते, कांग्रेस के लाखन सिंह को हराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो