
Snakebite, Mother, Daughter, Death, District Hospital, MP Police, Katni News
नरसिंहपुर. करेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत करेली से आमगांव के बीच गन्ने के खेत में एक महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना का स्थल की जांच की और मामले में मर्ग प्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार करेली बस्ती छात्रावास के पास महात्मा गांधी वार्ड की महिला भूरी बाई पति दीपक जाटव उम्र करीब 45 वर्षीय का शव गन्ने के खेत मे मिला है। महिला के शरीर में गले, हाथ औऱ अन्य जगह कुछ चोट के निशान सामने आए हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बताया जाता है कि महिला शुक्रवार की सुबह 11 बजे चारा लेने आमगांव रोड के खेत में गई थी, जो देर शाम 7 बजे तक नहीं लौटी, तो घर वालों ने तलाश शुरू की। इस दौरान नहर के पास जिस जगह महिला चारा काटने जाती थी वहीं चारे का ग_ा और उससे कुछ दूरी पर महिला का शव मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तो पुलिस ने रात को ही मौके पर पहुंच कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने भी शनिवार को घटनास्थल का जायजा लिया। उनके साथ एफ एसएल टीम ने स्थल निरीक्षण कर सूक्ष्म जांच की। वही डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा। इस दौरान पोस्ट मार्टम की कार्रवाई में कुछ देर होने के कारण परिजनों ने धमनी पुल के नजदीक मरचुरी के पास विरोध प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और समझाइश देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
इस घटना में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है, लिहाजा मर्ग प्रकरण दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अखलेश मिश्रा, टीआई, करेली
Published on:
29 Oct 2022 11:37 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
