scriptअग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह | agneepath scheme Protests: Congress To Hold Satyagraha at Jantar Mantar in Delhi | Patrika News
राष्ट्रीय

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह

Congress Satyagraha Against agneepath Scheme: मोदी सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध कर रहे युवाओं के समर्थन में कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली के जंतर मंतर पर सत्याग्रह करेगी। इस सत्याग्रह में सभी कांग्रेस सांसद, सीडब्ल्यूसी सदस्य और एआईसीसी पदाधिकारी शामिल होंगे। सशस्त्र बलों में नई भर्ती योजना के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

नई दिल्लीJun 19, 2022 / 08:40 am

Shaitan Prajapat

Congress Satyagraha Against agneepath Scheme

Congress Satyagraha Against agneepath Scheme

Congress Satyagraha Against agneepath Scheme: मोदी सरकार की नई सेना भर्ती अग्निपथ योजना का देशभर में बीते चार दिन से हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आक्रोशित युवा शहर-शहर, गांव-गांव प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सबके बीच इस मुद्दे पर सियासी संग्राम भी शुरू हो गया है। कई संगठनों की ओर से बिहार बंद का राष्ट्रीय जनता दल सहित कई पार्टियों ने समर्थन किया था। अब कांग्रेस ने भी मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस आज दिल्ली में जंतर मंतर पर सत्याग्रह करने जा रही है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई पार्टी के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं।

जंतर-मंतर पर कांग्रेस का सत्याग्रह
कांग्रेस के सांसद, उसकी कार्य समिति के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी आज जंतर मंदर पर सत्याग्रह सुबह 10 बजे से शुरू करेंगे। कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि ‘अग्निपथ’ योजना ने हमारे देश के युवाओं को आक्रोशित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले से नाराज युवा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रकट कर रहे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके साथ खड़े रहें।

यह भी पढ़ें

अग्निपथ योजना को लेकर सोनिया गांधी ने युवाओं को लिखी चिट्ठी, स्कीम को बताया दिशाहीन



कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के नाम राहुल की अपील
बता दे कि राहुल गांधी का आज 53वां जन्मदिन है। अपने बर्थडे के मौके पर राहुल ने कार्यकर्ताओं से किसी तरह का उत्सव न मनाने की अपील की है। राहुल ओर से कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ये अपील जारी की थी। इसमें कहा कि देश में उपजी परिस्थियों से सभी चिंतित हैं। करोड़ों युवाओं का मन दुखी है। राहुल गांधी की ओर से करोड़ों परिवारों और युवाओं की पीड़ा साझा करते हुए उनके साथ खड़े होने का आह्वान किया गया था।

https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw

यह भी पढ़ें

‘अग्निवीरों’ को रक्षा मंत्रालय में भी मिलेगा 10% आरक्षण, जानिए सरकार ने अबतक क्या घोषणाएं कीं



राहुल बोले, पीएम मोदी बनना होगा ‘माफीवीर’

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको विवादित कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था। उन्हें ‘माफीवीर’ बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और ‘अग्निपथ’ रक्षा भर्ती योजना को वापस लेना ही पड़ेगा। राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार आठ सालों से ‘जय जवान, जय किसान’ के मूल्यों का ‘अपमान’ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के युवाओं का दर्द समझना चाहिए।

Home / National News / अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो