
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बाद भी कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को सीट नहीं दिया। इस बात से नाराज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने न सिर्फ मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।बल्कि पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर प्रचार भी कर रहे हैं।
सोमवार को मध्य प्रदेश के दमोह में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को 2018 का विधानसभा चुनाव भी याद दिलाया कि कैसे उनकी पार्टी ने अपने एक मात्र विधायक का समर्थन कांग्रेस को दिलाकर उनकी सरकार बनाने में मदद की थी।
भाजपा को लोकतंत्र में भरोसा नहीं: अखिलेश यादव
मध्य प्रदेश के दमोह में सोमवार को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए दमोह पहुंचे अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ ही भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है, वह 'लूटतंत्र' में विश्वास करती है। पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक आदिवासी और मुसलमान भाई ही देश को भाजपा से बचा सकते हैं।
जनता ने सरकार बनाई दूसरे दल की लेकिन इन्होंने (बीजेपी) विधायक लूट लिए। लेकिन अब पीडीए ('पिछड़े', दलित और 'अल्पसंख्यक') इंडिया गठबंधन की ताकत बनेगी। यह पीडीए की ताकत ही है जो बीजेपी को दिल्ली से धीरे-धीरे हटा सकती है।
हमने एक सीट देकर कांग्रेस की सरकार बनवाई: अखिलेश यादव
हालांकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सीट न देने पर सपा प्रमुख का दर्द छलक उठा। जनसभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस को पिछला विधानसभा चुनाव याद दिलाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की एक सीट थी, जिसने कांग्रेस की सरकार बनवाई थी। अगर आपको याद हो कि कांग्रेस के लोग जब समर्थन ढूंढ रहे थे तो सबसे पहले कांग्रेस को समाजवादियों ने समर्थन दिया था। इसके बाद गवर्नर साहब ने कांग्रेस को बुलाकर उनकी सरकार बनाई थी।
लोगों से कांग्रेस को वोट न देने की अपील
वहीं, इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बावजूद अखिलेश यादव कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। मध्य प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार के दौरान वह लगातार लोगों से कांग्रेस को वोट न देने की अपील कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने दमोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों ने यह देखा है कि अगर किसी पार्टी ने गठबंधन को धोखा दिया है, तो वो कांग्रेस पार्टी है।
मध्य प्रदेश की बदहाली के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों जिम्मेदार है, जिस रास्ते पर कांग्रेस चल रही थी। अब उसी रास्ते पर भाजपा चल रही है। इस दौरानसपा प्रमुख ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गलती हमारी है कि हमने 80 साल की उम्र वालों पर भरोसा कर लिया कि वो हमें पहचानेंगे।
Published on:
06 Nov 2023 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
