केंद्रीय राज्य-मंत्री मंत्री अश्विनी चौबे ने आरोप लगाया कि उनके ही संसदीय क्षेत्र बक्सर में 24 घंटे के भीतर उन पर हमला करने की दो बार कोशिश की गई। अश्विनी चौबे ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह उन लोगों को पकड़ा और मुझे बचाया।
केंद्रीय राज्य-मंत्री मंत्री अश्विनी चौबे बिहार के बक्सर में पथराव से व्यथित पुलिस और अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। अश्विनी चौबे ने कहा कि सत्ता पक्ष के गुंडों की ओर से उन पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ही संसदीय क्षेत्र बक्सर में 24 घंटे के अंदर उन पर हमला करने की दो बार कोशिश की गई। चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि यह काम सत्ता संरक्षित गुंडों और अराजक तत्वों का है।
केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि जब वह किसानों पर पुलिस की बर्बरता और चौसा में हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में बक्सर में 24 घंटे के उपवास पर बैठे थे, तभी कुछ गुंडों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने दावा कि कुछ लोग लाठियां लहराते हुए उनसे केवल 5-6 फीट की दूरी तक पहुंच गए थे। अश्विनी चौबे ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह उन लोगों को पकड़ा और मुझे बचाया। अगर मौके पर ऐसा नहीं किया गया होता तो न जाने क्या हो जाता।
केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि एक शख्स तो देसी पिस्तौल लहराते हुए पुलिसवालों के बीच खुला घूम रहा था। पुलिस उस समय चुपचाप देख रही थी। इसके बारे में उन्होंने डीआईजी और डिप्टी एसपी जैसे सभी जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को लिखा है। अश्विनी चौबे ने कहा कि जब पकड़े गए लोगों को थाने ले जाया गया, तो पुलिस ने उनको छोड़ दिया। उनके पीए और कार्यकर्ताओं को एक डिप्टी एसपी ने कहा कि मंत्री अपना काम कर रहे हैं और वे अपना काम कर रहे हैं।
अश्विनी चौबे ने कहा कि उन पर हमला करने की कोशिश करने के दौरान पकड़े गए सभी लोगों को कुछ असरदार लोगों के कहने के बाद थाने से छोड़ दिया गया। चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया कि आखिर किसके कहने पर थाने पहुंचाए गए असामाजिक तत्वों को छोड़ दिया गया। चौबे ने कहा कि पिछले 24 घंटे में बक्सर में उन पर हमला करने की 2 बार कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के गुंडों की ओर से उन पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई।