30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसद में सरेआम गाली देने वाले सांसद का बीजेपी ने काटा टिकट, जानिए किसे बनाया उम्मीदवार

BJP Candidate List: केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 2 Mar 2024, 7:24 PM IST

 BJP cut ticket of MP Ramesh Bidhuri who abused in Parliament know who was made its candidate

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए केंद्री की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय में 195 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर वाराणसी से ही उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पार्टी ने संसद में बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली को गाली देने वाले अपने सांसद रमेश बिधूड़ी का टिकट काट दिया है।

व्यापारी मंडल के नेता को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने इस बार दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा सांसद रमेश बिधूड़ी का टिकट काट दिया है। बता दें कि रमेश बिधूड़ी वही सांसद हैं जिन्होंने दानिश अली को संसद में सरेआम गाली दिया था। पार्टी ने इस बार व्यापारी मंडल के नेता को रामवीर सिंह बिधूड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पार्टी ने इस बार पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बासुरी स्वराज को भी उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें: Bihar: नाम लिए बिना पीएम मोदी ने लालू यादव पर साधा निशाना, बोले- परिवारवाद की राजनीति हाशिए पर जाने लगी