
बिहार में नवादा जिले के थाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बिहार पुलिस ने यहां बताया कि अकबरपुर-थाली पथ पर अहले सुबह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया।
मृतक की पहचान दनियार गांव निवासी कारु मांझी के पौत्र के रूप में की गयी है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Updated on:
21 Jun 2024 01:17 pm
Published on:
21 Jun 2024 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
