राष्ट्रीय

राजघाट पर कांग्रेस के सत्याग्रह को नहीं मिली इजाजत, अब गांधी दर्शन स्मारक के बाहर कर रहे प्रदर्शन

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। पहले तय किया गया था कि राजघाट पर गांधी समाधि के पास प्रदर्शन होगा। लेकिन अब कांग्रेस राजघाट के सामने गांधी दर्शन स्मारक के बाहर प्रदर्शन कर रही है। राजघाट के चारों तरफ बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस की तैनाती है।

2 min read
congress protest

राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किए जाने के विरोध में आज देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सत्याग्रह कर रहे है। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी की समाधि पर सत्याग्रह किया जाना थाए, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं। सुरक्षा का हलावा देते हुए राजघाट पर धारा 144 लागू कर दी। इसके बाद कांग्रेस ने सत्याग्रह के लिए अपनी जगह ही बदल दी। अब पार्टी कार्यकर्ता गांधी दर्शन स्मारक के बाहर प्रदर्शन कर रही है।

अब गांधी दर्शन स्मारक के बाहर प्रदर्शन कर रही है कांग्रेस

बीते शुक्रवार का गुजरात के सूरत की कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई। इसके बाद उनकी सांसदी भी छिन ली गई। इसके विरोध में कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है। पहले कांग्रेस पार्टी ने तय किया गया था कि राजघाट पर गांधी समाधि के पास प्रदर्शन होगा। लेकिन अब कांग्रेस राजघाट के सामने गांधी दर्शन स्मारक के बाहर प्रदर्शन कर रही है। राजघाट के अंदर गांधी की समाधि पर इजाजत नहीं मिलने के कारण गांधी दर्शन के बाहर कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह का स्टेज लगाया गया है।

कानून को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा : खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में राजघाट पहुंचे। राजघाट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, बीजेपी राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है। राहुल गांधी देश और जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं और हम रुकेंगे नहीं। आज हम गांधी स्मारक जा रहे हैं और वहां सत्याग्रह करेंगे।

राजघाट के आसपास लागू की धारा 144

दिल्ली पुलिस ने एक पत्र में कहा कि कानून-व्यवस्था एवं यातायात संबंधी कारणों का हलवा देते हुए कांग्रेस के सत्याग्रह के अनुरोध को खारिज कर दिया। इसके साथ ही राजघाट में एवं इसके आसपास दंड प्रक्रिया संहिता सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सत्याग्रह की अनुमति नहीं दी गई है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। राजघाट के चारों तरफ बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस की तैनाती है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता यहां प्रदर्शन के लिए जुट रहे हैं।

Published on:
26 Mar 2023 11:46 am
Also Read
View All

अगली खबर