राष्ट्रीय

Covid को लेकर स्थिति गंभीर! एक्टिव केस की संख्या दो साल में पहली बार 3000 पार

1 अप्रैल 2023 को देश में एक्टिव केसों की संख्या 3000 के पार गई थी। कोविड 19 केस ट्रैक करने वाले वर्ल्डोमीटर इंडेक्स के मुताबिक उस साल 3084 केस दर्ज किए गए थे।

2 min read
May 31, 2025
देश में कोरोना के मामले केरल में तेजी से बढ़ रहे हैं।

देश में करोना के मामले 3000 की संख्या पार कर गए हैं। शनिवार को दर्ज नए मामलों के साथ अब कुल केसेस 3395 हो गए हैं। इसमें केरल में सबसे ज्यादा 1336 केस शामिल हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली का नंबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार शाम ये आंकड़े जारी किए। दो साल में ऐसा पहली बार है जब कोविड केस की संख्या 3000 के पार निकली है।

उत्तर प्रदेश में 117 केस रिकॉर्ड

आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 467 केस, दिल्ली में 375, गुजरात में 265, कर्नाटक में 234, पश्चिम बंगाल में 205, तमिलनाडु में 185 और उत्तर प्रदेश में 117 केस रिकॉर्ड किए गए हैं।

बीते 24 घंटों में 685 नए केस

बता दें कि 22 मई तक एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 257 थी। लेकिन 26 मई आते-आते यह बढ़कर 1010 हो गए और आज 3395 हो गए। बीते 24 घंटों में 685 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। 1 अप्रैल 2023 को देश में एक्टिव केसों की संख्या 3000 के पार गई थी। कोविड 19 केस ट्रैक करने वाले वर्ल्डोमीटर इंडेक्स के मुताबिक उस साल 3084 केस दर्ज किए गए थे।

हमें और होशियार रहने की जरूरत

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डीजी डॉ. राजीव बहल के मुताबिक हम स्थिति पर नजदीकी निगाह रखे हुए हैं। इस स्थिति में हमें और होशियार रहने की जरूरत है। लेकिन बहुत ज्यादा डरना नहीं है। अब तक ओमिक्रॉन के 4 सबवैरिएंट मिले हैं- LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1। इनमें पहले तीन ज्यादा तेजी से फैलते हैं।

केरल में 5 लोगों की कोविड से मौत

बहल ने बताया कि केरल में 5 लोगों की कोविड से मौत हुई है। जनवरी 2025 में महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 7 मौतों का आंकड़ा सामने आया था। सभी राज्यों से मिलाकर 22 मौतें हुई थीं। जनवरी 2025 से अब तक 1170 मरीज ठीक हुए हैं।

Updated on:
02 Jun 2025 01:59 pm
Published on:
31 May 2025 08:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर