
Crime
Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली बदमाशों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के कल्याणपुरी थाना इलाके में एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। लिस के मुताबिक वारदात देर रात की है। युवक एक मंदिर में सर्दी से बचने के लिए हाथ सेक रहा था। उसी दौरान हथियार बंद बदमाश आए और युवक पर गोली चलानी शुरू कर दी। युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ठंड के कारण युवक आग सेंक रहा था। अचानक कहीं से हथियार से लैस अज्ञात बदमाश आए और बैठे युवक पर फायरिंग शुरू कर दी। आधा दर्जन राउंड लगभग फायरिंग हुई है। जिस युवक को गोली मारी गई है, उसकी पहचान रवि के रूप में बताई गई है। लोकल थाना की पुलिस और जिला की ऑपरेशन सेल की टीम छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
घायल युवक के जानकारों से पता लगाया जा रहा है। यह भी पूछताछ की जा रही कि उसका किसी से दुश्मनी या आपसी रंजिश तो नहीं था। मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर जरूरी सबूत ले लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस का कहना है कि यह गोलीबारी 10-15 साल पुराने पारिवारिक विवाद के कारण हुई। मामले की पूरी जानकारी का इंतजार है।
Updated on:
12 Dec 2024 10:23 am
Published on:
12 Dec 2024 10:23 am
