
Delhi: Water level of Yamuna reached near danger level due to rain in hilly states, flood warning from August 13 to 16
Delhi: दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर चेतावनी डेंजर लेवल के करीब पहुंच गया है। हथिनी कुंड बैराज में भी पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है, जिसके कारण हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसी कारण से केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने यमुना नदी के आस पास के इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। केंद्रीय जल आयोग ने 'गंभीर' बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए पुराने रेलवे पुल पर जल स्तर 'खतरे के स्तर' को छूने या उससे अधिक होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही शहर के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने भी आज जल स्तर खतरे के निशान को छूने की संभावना जताई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में यमुना का जल स्तर 204.25 मीटर के आसपास बना हुआ है, जो डेंजर लेवल के आस-पास ही है। ऐसे में अब अगर हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़ा जाता है तो यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाएगी।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण हथिनी कुंड बैराज में पानी लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण बैराज से गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे 2,21,786 क्यूसेक पानी यमुना नदीं में छोड़ा गया है। वहीं अब अगर हथिनी कुंड बैराज का जल स्तर और बढ़ता है तो और अधिक पानी छोड़ा जा सकता है, जिसके कारण यमुना नदी के आस-पास के इलाकों में बाढ़ आ सकती है। केंद्रीय जल आयोग ने पुराने रेलवे ब्रिज के आस-पास के इलाकों में 13 से 16 अगस्त तक बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का सबसे ज्यादा जल स्तर 1978 में 207.49 मीटर दर्ज किया गया था। वहीं अब हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण अब यमुना का जल स्तर 204.25 मीटर के आसपास पहुंच गया है। अब अगर और पानी छोड़ा जाता है तो दिल्ली में यमुना में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है, जिसको देखते हुए सरकार अलर्ट मोड़ पर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ नियंत्रण बोर्ड ने यमुना नदी के आस-पास एहतियातन 17 बोट लगा दी है। इसके साथ ही 24 बोट से पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
Published on:
12 Aug 2022 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
