2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DMRC का ऐलान, 31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का बंद होगा एग्जिट गेट

DMRC ने शुक्रवार को एक निर्देश जारी किया। जिसके तहत 31 दिसंबर को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। जानें DMRC क्यों उठाया ऐसा कदम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Dec 2022, 1:45 PM IST

dmrc.jpg

DMRC का ऐलान, 31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का बंद होगा एग्जिट गेट

नए वर्ष 2023 के स्वागत के लिए दिल्ली-एनसीआर में काफी तैयारियां की गई हैं। दिल्ली—एनसीआर के बहुत सारे व्यक्तियों ने नए साल का स्वागत करने के लिए कनाट प्लेस को अपना केंद्र बिंदू बनाया है। इसे देखते हुए यह तय है कि, कनाट प्लेस में काफी भीड़ होने वाली है। दिल्ली मेट्रो के आला अधिकारी भीड़भाड़ से बचने के लिए पहले से ही अलर्ट हो गए हैं। DMRC ने शुक्रवार को एक निर्देश जारी किया है, जिसके तहत 31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन तक यात्रियों की एंट्री होगी। यात्री तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

नए सिरे से यात्रा की प्लानिंग करें

नए साल के जश्न को देखते हुए डीएमआरी ने यात्रियों से कहाकि, नए सिरे से यात्रा की प्लानिंग करें। नए साल के जश्न की वजह से दिल्ली के राजीव चौक इलाके के पास काफी भीड़ हो जाती है। इसी को देखते हुए DMRC ने यह फैसला किया है।

New Year 2023 के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट

कोरोनावायरस के डर के बीच इस बार लोग 2022 की विदाई और नए साल के स्वागत पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इसकी खास तैयारी कर रखी है, जिससे कि लोग इस खास दिन का दिल खोल कर एन्जॉय करें। पर जोश में अगर होश खोया और उसकी वजह से नए साल के स्वागत में कोई खलल पड़ी तो दिक्कत हो सकती है। वैसे तो दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा कि, दिल्ली वालों के सेलिब्रेशन का एक बोनाफाइड डोमेन है, उसको हम पूरी तरह से सुविधा प्रदान करेंगे, लेकिन इस दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी दिल्ली के अंदर साढ़े 16 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा।

यह भी पढ़े - दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर सेवाएं बाधित, ट्रैक पर गिरा ड्रोन, क्रिसमस पर यात्री परेशान

यह भी पढ़े - चंपावत के स्कूल में अचानक चीखने लगी छात्राएं, घबराए अभिभावक बोले दैवीय प्रकोप, शिक्षा विभाग ने कहा मास हिस्टीरिया