2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर सेवाएं बाधित, ट्रैक पर गिरा ड्रोन, क्रिसमस पर यात्री परेशान

Delhi Metros Magenta Line दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार को ट्वीट किया कि, सुरक्षा कारणों से जसोला विहार शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन के बीच मैजेंटा लाइन पर सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। पर अब सेवाएं बहाल हो गईं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Dec 2022, 5:26 PM IST

delhi_metro_magenta_line.jpg

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर सेवाएं बाधित, ट्रैक पर गिरा ड्रोन, क्रिसमस पर यात्री परेशान

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर शाहीन बाग जसोला विहार से बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच परिचालन प्रभावित हो गया था। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने बताया कि, ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इन दोनों मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो नहीं चलाई जा रही है। मेट्रो का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी ने बताया कि, यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मेट्रो परिचालन प्रभावित होने की जानकारी करीब 2.45 बजे पर दे दी गई थी। अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सामान्य तरीके से चल रही है। हालांकि एक घंटे बाद करीब 03.42 बजे मेट्रो फिर से सुचारू रुप से चलने लगी।

मेट्रो सेवा फिर से बहाल

दिल्ली पुलिस ने शाम 4.09 पर ट्वीट कर बताया कि, करीब एक घंटे पहले मेडिकल सप्लाई ले जा रहा एक ड्रोन दिल्ली के जसोला विहार के पास मेट्रो ट्रैक पर गिर गया था। इसके कारण जसोला विहार, शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो सेवा बाधित हुई लेकिन अब मेट्रो सेवा फिर से शुरू हो गई है।

यात्रियों का चेहरा उतरा

क्रिसमस पर मेट्रो की वजह से कई जगह यात्रियों का चेहरा उतर गया। उनके कार्यक्रम में दिक्कत आ गई। बॉटनिकल गार्डन पर ब्लू लाइन के यात्री भी परेशान हुए। नोएडा सेक्टर-18 पर भी यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।

दिल्ली मेट्रो के पूरे हुए 20 साल

दिल्ली मेट्रो सेवा के 20 साल पूरे हो गए है। दिसंबर 2002 में मात्र 8.2 किमी के रास्ते पर छह स्टेशनों तक रेड लाइन के साथ शुरुआत करने वाली दिल्ली मेट्रो का 2022 में 390 से अधिक किलोमीटर का नेटवर्क हो गया है।

यह भी पढ़े - मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, कोरोनावायरस से सावधान रहें मास्क लगाएं

यह भी पढ़े - मौसम विभाग का अलर्ट, क्रिसमस पर शीतलहर से कांपेगी दिल्ली

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय