30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को ED ने किया गिरफ्तार, घर से बरामद हुई थी दो AK-47

झारखंड में अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में ईडी ने छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश पर शिकंजा कसा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 25 Aug 2022, 9:29 AM IST

Ed Arrests Prem Prakash Close Associate Of Jharkhand CM Hemant Sore Money In Laundering Acts

Ed Arrests Prem Prakash Close Associate Of Jharkhand CM Hemant Sore Money In Laundering Acts

झारखंड में इन दिनों अवैध खनन मामला सुर्खियों में हैं। इस केस की आंच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों तक भी पहुंच गई है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन जारी है। बुधवार को ताबड़तोड़ छापेमारी के बीच गुरुवार को ईडी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। ईडी ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ये कार्रवाई की है। इससे पहले बुधवार को प्रेम प्रकाश के घर पर छापेमारी के दौरान दो AK -47 राइफल मिलने से सनसनी फैल गई थी। हालांकि प्रेम प्रकाश का कहना है कि ये राइफल पुलिसवालों ने ही उनके यहां रखी।

प्रेम प्रकाश को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का करीबी माना जाता है। झारखंड में अवैध खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने बुधवार के झारखंड समेत कई राज्यों में रेड की। इस दौरान बिहार, तमिलनाडु, दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाके प्रमुख रूप से शामिल थे।

ये छापेमारी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उनके करीबी बच्चू यादव से पूछताछ के बाद शुरू की गई थी। ईडी इन दोनों ही नेताओं को अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें - गुरुग्राम के Urban Cubes 71 मॉल पर भी CBI का छापा, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से बताया जा रहा कनेक्शन


वहीं बुधवार को ईडी ने प्रेम प्रकाश से जुड़े कई ठिकानों पर रेड की। दरअसल ईडी को प्रेम प्रकाश पर अवैध खनन घोटाले में शामिल होने का संदेह है। लेकिन इस मामले में मोड़ तब आया जब प्रवर्तन निदेशालय ने रेड के दौरान रांची में प्रेम प्रकाश के घर से दो AK 47 राइफल, 60 कारतूस और दो मैगजीन बरामद की थीं।


झारखंड पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रकाश के घर मिलीं AK -47 राइफल दो पुलिस कांस्टेबल की है। प्रेम प्रकाश के घर से इन हथियारों के बरामद होने के बाद पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए दोनों कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये दोनों पुलिस कांस्टेबल रांची जिला बल के लिए काम करते हैं, लेकिन 23 अगस्त को अपनी ड्यूटी खत्म कर जब वे अपने घर वापस जा रहे थे, तेज बारिश की वजह से वे कुछ समय के लिए प्रेम प्रकाश के यहां रुके थे। उनकी पहचान वहां पर किसी स्टाफ से थी, ऐसे में उन्होंने अपनी-अपनी राइफल अलमारी में रखी और चाभी लेकर चले गए।


दूसरे दिन जब दोनों कांस्टेबल अपनी राइफल लेने के लिए प्रेम प्रकाश के घर पहुंचे तो नजारा बदल चुका है। वहां ईडी की छापेमारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में उस समय डर के कारण इन कांस्टेबल ने अपनी राइफल मौके से नहीं ली।

यह भी पढ़े - बिहार-झारखंड में बढ़ती जा रही छापेमारी की लिस्ट, कुल 24 जगहों पर रेड जारी