
Bihar Jharkhand Raids By CBI and ED At RJD Leader Ashfaq Karim and Sunil Singh House
बिहार में नीतीश सरकार को आज फ्लोर टेस्ट का सामना करना है। एक तरफ स्पीकर ने इस्तीफे से मना कर दिया है तो दूसरी तरफ सहयोगी दल आरजेडी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार सुबह शक्ति परीक्षण से पहले सीबीआई और ईडी ने बिहार-झारखंड में आरजेडी नेताओं के घरों पर छापेमारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि छापेमारी की सूची लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 24 ठिकानों पर रेड मारी जा रही है। ताजा नाम राबड़ी देवी के निजी सचिव नागमणि यादव और पूर्व विधायक राजद अबू दोजाना का है। वहीं एमएलसी सुनील सिंह के घर छापेमारी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है. आरजेडी के कार्यकर्ता और सुनील सिंह के समर्थक उनके घर के बाहर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे हैं। आरजेडी का कहना है के ये छापेमारी बीजेपी के इशारे पर हुई है वहीं बीजेपी का भी रिएक्शन आया है। बीजेपी नेता रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि कहीं कुछ मिलता है तभी सीबीआई जाती है। आज सुबह शुरू हुई छापेमारी में करीब 45 लोगों की टीम शामिल हैं।
आरजेडी के राज्य सभा सांसद अशफाक करीम के घर पर छापेमारी चल रही है। इसके साथ ही एक और राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद के मधुबनी में ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। आरजेडी के कुल चार नेता राडार पर हैं। इनमें राबड़ी देवी के निजी सचिव नागमणि यादव और पूर्व विधायक राजद अबू दोजाना भी शामिल हैं।इसके साथ ही सुनील सिंह के यहां भी रेड चल रही है।
छापेमारी के बीच बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी नई सरकार से डर गई है। ये रेड इसी का नतीजा है। छापेमारी के जरिए हमको डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। बिहार की जनता हमारे साथ है।
रेड नहीं ये बीजेपी की साजिश
छापेमारी को लेकर सुनील सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सुनील सिंह ने इसे रेड नहीं बल्कि बीजेपी की साजिश बताया है। सुनील सिंह का कहना है कि बीजेपी के निर्देश पर ही छापेमारी की जा रही है।
वहीं इस छापेमारी को लेकर आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि इसे एजेंसियों की छापेमारी ना कहिए इसे इसे बीजेपी के संगठनों की छापेमारी कहिए। हमारे नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनने के बाद ही कहा कि आइए हमारे घर में दफ्तर खोल लीजिए।
यह भी पढ़ें - बिहार: विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले नया सियासी ट्विस्ट, स्पीकर ने इस्तीफे से किया इनकार
दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक बीजेपी सिर्फ इन संगठनों का दुरुपयोग कर रही है जो पूरा देश देख रहा है। जब बीजेपी सत्ता से बाहर होगी तो ये भी ईडी और सीबीआई की जद में आएंगे।
सुनील सिंह के अलावा आरजेडी के दो और बड़े नेताओं के घर पर भी छापेमारी हो रही है। आरजेडी के राज्य सभा सांसद अशफाक करीम के घर पर छापेमारी चल रही है।
इसके साथ ही एक और राज्यसभा सांसद डॉ० फैया अहमद के मधुबनी में ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। डॉ० फैयाज अहमद बिस्फी से राजद के भूतपूर्व विधायक और वर्तमान में राजद कोटे से राज्यसभा सांसद हैं।
क्या बोली बीजेपी?
छापेमारी को लेकर बीजेपी का भी रिएक्शन सामने आया है। बीजेपी नेता रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि कहीं कुछ मिलता है तभी सीबीआई जाती है। उन्होंने कहा कि, 'हमारी सरकार जब चल रही थी तब भी सबको नोटिस भेजा गया था। भोला यादव को गिरफ्तार किया गया था। जब कहीं कुछ मिलता है तभी सीबीआई जाती है।
17 ठिकानों पर ईडी की रेड
सीबीआई के साथ-साथ ईडी भी एक्टिव हो गई है। ईडी ने झारखंड, तमिलनाडु, बिहार और दिल्ली में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है।
ईडी ने ये कार्रवाई अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में की है। ये छापे प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर बताए जा रहे हैं। प्रेम प्रकाश के राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध बताए जाते हैं। झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद ये छापेमारी की गई है।
यह भी पढ़ें - Bihar News: 500 रुपए कमाने वाले दिहाड़ी मजदूर को मिला 37.5 लाख इनकम टैक्स का नोटिस
Updated on:
24 Aug 2022, 11:07 AM IST
Published on:
24 Aug 2022, 9:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.