30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुग्राम के Urban Cubes 71 मॉल पर भी CBI का छापा, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से बताया जा रहा कनेक्शन

बिहार और झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं पर सीबीआई-ईडी के बड़े एक्शन के बीच एक और खबर सामने आ रही है। दरअसल सीबीआई ने अपनी कार्रवाई हरियाणा में भी शुरू कर दी है। गुरुग्राम स्थित एक मॉल पर सीबीआई ने रेड की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Aug 2022, 1:31 PM IST

CBI raids On Urban Cubes 71 Mall Gurugram Connection With Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav

CBI raids On Urban Cubes 71 Mall Gurugram Connection With Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav

बिहार और झारखंड में बुधवार को सीबीआई और ईडी का बड़ा एक्शन देखने को मिला। सुबह से ही केंद्रीय जांच एजेंसियों की टीमें 24 ठीकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इन एजेंसियों के राडार पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता दिखाई दे रहे हैं। राजद के कई नेताओं के यहां सीबीआई और ईडी रेड कर रही है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। सीबीआई की कार्रवाई हरियाणा में देखने को मिली है। यहां के गुरुग्राम स्थित एक बड़े मॉल पर सीबीआई ने रेड की है। बताया जा रहा है कि इस मॉल का बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव से कनेक्शन है।

बिहार के बाद अब सीबीआई ने गुरुग्राम के एक मॉल पर भी छापेमारी की है। ये रेड गुरुग्राम के Urban Cubes 71 मॉल पर की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मॉल के मालिक लालू यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके करीबी हैं।

जॉब के बदले जमीन मामले में घोटाले के चलते सीबीआई ने बुधवार को बिहार-झारखंड के अलग-अलग करीब 24 ठिकानों पर छामेपारी की है। इसी कड़ी में गुरुग्राम का मॉल भी लपेटे में आया है।

यह भी पढ़ें - बिहार-झारखंड में CBI ED की रेड के बीच लालू यादव की बेटी का बीजेपी पर तीखा हमला, बताया 'बलात्कारी' पार्टी

यह एक अंडर कंस्ट्रक्शन मॉल है जहां सीबीआई अधिकारियों ने कागजात चेक किए। गुरुग्राम के जिस मॉल में सीबीआई रेड कर रही है। उस मॉल को दोजाना की कंपनी बना रही है।

यह जमीन के बदले रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा मामला है। खास बात यह है कि, इसी मामले में सीबीआई ने लालू के करीबी भोला यादव को जुलाई के महीने में गिरफ्तार किया था। भोला यादव लालू के OSD रह चुके हैं जब वह रेल मंत्री हुआ करते थे।


सीबीआई और ईडी की राडार पर राजद नेता दिखाई दे रहे हैं। सीबीआई ने जिन जगहों पर छापेमारी की है, उनमें RJD एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व राजद एमएलसी सुबोध रॉय, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद के ठिकाने भी शामिल हैं।वहीं पूर्व सीएम राबड़ी देवी के निजी सचिव नागमणि के यहां भी छापेमारी चल रही है।


बिहार में RJD नेता यहां सीबीआई की छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई, जब बुधवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है। यही वजह है कि सीबीआई और ईडी की कार्रवाई को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। राजद और बीजेपी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

आरजेडी जहां इसे बदले की कार्रवाई बता रही है वहीं बीजेपी का कहना है कि घोटाला की जांच तो होगी, अगर कुछ नहीं किया है तो घबराने की क्या जरूरत।

यह भी पढ़ें - बिहार-झारखंड में बढ़ती जा रही छापेमारी की लिस्ट, कुल 24 जगहों पर रेड जारी