30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार-झारखंड में CBI ED की रेड के बीच लालू यादव की बेटी का बीजेपी पर तीखा हमला, बताया ‘बलात्कारी’ पार्टी

बिहार और झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI और ED का बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। दरअसल बिहार में बुधवार को नीतीश सरकार का शक्ती परीक्षण होना है इससे पहले ही केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी ने सियासी पारा हाई कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Aug 2022, 10:10 AM IST

Bihar Jharkhand CBI ED Raid Lalu Yadav Daughter Rohini Acharya Attack On BJP

Bihar Jharkhand CBI ED Raid Lalu Yadav Daughter Rohini Acharya Attack On BJP

बिहार और झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बुधवार सुबह से ही इन जांच एजेंसियों ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के घरों पर छापेमारी शुरू कर दी है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार को आज फ्लोर टेस्ट का सामना करना है। लिहाजा इससे पहले सीबीआई और ईडी की कार्रवाई ने सियासी पारा हाई कर दिया है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान सामने आया है। रोहिणी आचार्य ने छापेमारी को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

क्या बोलीं रोहिणा आचार्य?
लालू यादव की बेटी ने सीबीआई और ईडी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। रोहिणी ने बीजेपी को बलात्कारी पार्टी बताया। रोहिणी ने ट्वीट के जरिए अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- ये बलात्कारी पार्टी फ़्लोर टेस्ट से पहले ही नीचता पे आ गई है, अपने पोसुआ को भेजा है डराने के लिए ..

यह भी पढ़ें - बिहार में शक्ति परीक्षण से पहले राजद नेताओं के यहां ED-CBI के छापे, झारखंड में भी रेड

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा है। इसमें आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे।

CBI ने इसी केस में जांच के बाद बीते दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया था।

यही नहीं सीबीआई ने मई में इस मामले में लालू यादव से जुड़ीं 17 जगहों पर छापेमारी भी की थी। ये रेड लालू उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर ये छापेमारी की गई थी। इसी मामले में सीबीआई ने जुलाई में बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान लालू यादव के पूर्व OSD भोला यादव को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें - बिहार: विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले नया सियासी ट्विस्ट, स्पीकर ने इस्तीफे से किया इनकार