scriptFive members of a family killed in Kerala, bodies found hanging | केरल में दिल दहला देने वाला मामला: एक परिवार के पांच लोगों की मौत, फंदे पर लटके मिले शव | Patrika News

केरल में दिल दहला देने वाला मामला: एक परिवार के पांच लोगों की मौत, फंदे पर लटके मिले शव

locationनई दिल्लीPublished: May 24, 2023 01:51:51 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

केरल से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चेरुवथुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिली हैं। नवविवाहिता ने महिला के पूर्व विवाह से हुए तीन बच्चों की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। बच्चे सीढ़ियों से और दंपति घर में छत के पंखे से लटके पाए गए।

Five members of a family killed in Kerala
Five members of a family killed in Kerala

केरल के कन्नूर जिले में एक दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। कन्नूर के चेरुपुझा में एक ही परिवार के पांच लोग मृतक मिले है। इस घटना के बाद इलाके के में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों में तीन बच्चें भी शामिल है। बताया कि दोनों ने पिछले हफ्ते ही शादी की थी। मृत पाए गए तीन बच्चे महिला की पहली शादी से थे। यह घटना चेरपुज्हा की बताई जा रही है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.