8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Kotkhawda Accident : हरिद्वार से अंतिम क्रिया कर लौट रहे परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Jaipur Kotkhawda Accident : हरिद्वार से अपने परिजन की अंतिम क्रिया कर लौट रहे परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, किसी पता था कि इस तरह घर के नजदीक पहुंचकर भी अपने घर नहीं पहुंच पाएंगे। परिजन के मौत से दुखी परिवार पर टूट पड़ा दुखों का अंबार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 21 May 2023, 4:23 PM IST

Jaipur Kotkhawda Accident

Jaipur Kotkhawda Accident

Jaipur Kotkhawda Accident News: जयपुर के चाकसू के कोटखावदा इलाके में आज हिट एड रन (Hit And Run) का मामला सामने आया है, जिसमें सडक किनारे छाव में बैठै एक ही परिवार के 5 लोगों को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचल दिया। हादसे मे 1 महिला समेत 3 लोगों की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: काल बनकर आई गाड़ी ने महिला समेत परिवार के 3 लोगों को कुचला

हरिद्वार से अपने किसी परिजन के अंतिम क्रिया के बाद अपने घर लौट रहे इन लोगों के लिए काल बनकर आई गाड़ी ने महिला समेत तीन लोगों को कुचल डाला। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और तीन को जयपुर रैफर किया गया है। पेड़ के नीचे बैठे परिवार के लोग गर्मी में कुछ देर आराम कर रहे थे उनको क्या पता था कि इस तरह काल का ग्रास बन जाएंगे।

घटना के बाद से परिजनों में गहरा आक्रोश है, पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को लेकर कोटखावदा तो पहुंच गए लेकिन शवों को एक पिकअप में रखकर बस स्टैंड पर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है अचानक वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया उसको गिरफ्तार करने तथा मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस दुर्घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोटखावदा कस्बे में लोगों ने परिजनों के समर्थन में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 'Pilot' को लेकर Randhawa का बड़ा बयान, 'Congress किसी को नहीं निकालती है' क्या हैं इसके सियासी मायने...?
कोटखावदा पुलिस सूत्रोेेें से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के सभी लोग हरिद्वार जाकर आए थे और यहां रामनगर रोड़ पर अर्निया वाली ढाणी के पास अपने घर जाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे। यह सभी एक ही परिवार के लोग थे, और अन्य लोगों का इंतजार कर रहे थे। अचानक एक वाहन ने इनको टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इसके बाद मौके पर ऑफर तफरी का माहौल बन गया। आस-पास खड़े लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागे और किसी तरह गाड़ी की चपेट में आने से बच गए। मृतकों के अलावा 3 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको तुरंत हॉस्पीटल पहुंचाया गया।