8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Accident News: काल बनकर आई गाड़ी ने महिला समेत परिवार के 3 लोगों को कुचला, मच गया कोहराम

Jaipur Accident News: परिवार के सभी लोग हरिद्वार जाकर आए थे और यहां रामनगर रोड़ पर अर्निया वाली ढाणी के पास अपने घर जाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 21 May 2023, 12:39 PM IST

Chaksu Accident

Chaksu Accident

Jaipur Accident News: चाकसू इलाके में पेेड़ के नीचे अपने घर जाने के लिए बैठे एक ही परिवार के तीन लोगों को गाड़ी ने कुचल दिया। अचानक हुई दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया तथा लोग इधर उधर भागने लगे। गाड़ी के चालक इनको टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए। कार के जाने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

परिवार के सभी लोग हरिद्वार जाकर आए थे और यहां रामनगर रोड़ पर अर्निया वाली ढाणी के पास अपने घर जाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे। यह सभी एक ही परिवार के लोग थे, दुर्घटना का शिकार होने वालों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए जिनको हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।


मामला कोटखावदा थाना इलाके का है, कोटखावदा में पेड़ के नीचे बैठे 6 जनों को गाड़ी ने कुचल दिया। दुर्घटना इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मौके पर ऑफर तफरी का माहौल बन गया। आस-पास खड़े लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागे और किसी तरह गाड़ी की चपेट में आने से बच गए। मृतकों के अलावा 3 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको तुरंत हॉस्पीटल पहुंचाया गया।


कोटखावदा थाना इलाके के रामनगर रोड पर गवारिया समाज के 6 से ज्यादा लोग हरिद्वार जाने के बाद वापस आए थे। यह सभी कुछ देर धूप से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे। बताया जा रहा है कि यह अपने अन्य परिजनों का यहां बैठकर इंतजार कर रहे थे। तभी रामनगर की तरफ से आई एक गाड़ी उनको टक्कर मारते हुए निकल गई। अन्य घायलों को जयपुर रेफर किया है।