गौरतलब है कि कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा शनिवार को जयपुर पहुंचे हैं, इसी दौरान उन्होने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट कह दिया कि, कांग्रेस कभी किसी को बाहर नहीं निकालती है, जो कांग्रेस छोड़कर गया है उसके हाल सभी जानते हैं। साथ ही उन्होने सचिन पायलट की वसुंधरा सरकार के कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कहा है कि यदि पायलट के पास फैक्ट है तो उसे जनता के सामने रखें। मैं पहला आदमी रहूंगा जो मुख्यमंत्री से कहूंगा कि इस मामले की टाइम बाउंड जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला ले जाया जाए। इस मामले पर हाईकमान की नजर है और वे खुद भी इस बारे में डेली रिपोर्ट हाईकमान को भेजते हैं।