8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: खुशी-खुशी बहन और बहनोई से मिलने गया था, लेकिन वापस आया शव, जानकर हर कोई हैरान

Rajasthan News: खुशी-खुशी बहन और बहनोई से मिलने गया था, लेकिन वापस आया शव, जानकर हर कोई हैरान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 18 May 2023, 6:10 PM IST

police_1.jpg

Rajasthan News: कोतवाली थाना क्षेत्र के चक महुड़ी डीमिया फला गांव में आवेश में आकर पिता की हत्या करने वाले आरोपित बेटे को आखिरकार पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया है। थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि नौ मई 2023 को चक महुड़ी डीमिया फला निवासी शिवा मनात की उसके ही बेटे सुनील ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपित मौके पर से फरार हो गया था। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे की रिपोर्ट पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी बेटे चकमहुड़ी डीमियाफला निवासी सुनिल पुत्र शिवा मनात को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कांस्टेबल मो. सलीम, अभिषेक व हजारीलाल शामिल थे।

यह भी पढ़ें: शुरू हुआ 'GST Special Campaign' , इन 10 बड़ी बातों का रखें ख्याल वरना पंजीकरण हो जाएगा रद्द

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद मौके से भाग कर अहमदाबाद चला गया था। पुलिस को मुखबिर से पता लगा कि आरोपित अहमदाबाद में है। इस पर पुलिस अहमदाबाद गई और वहां से दबोचा।

यह भी पढ़ें:Operation Smiling Buddha : 49 साल पहले भारत के इस Operation से दुनिया रह गई थी दंग

यह था मामला

गौरतलब है कि नौ मई 2023 को शिवा अपनी बहन व बहनोई को मिलने अपने छोटे भाई के घर गया था। इस दौरान उसका बेटा सुनील भी वहां आ गया। सुनील सात दिन से घर नहीं आया था। इस पर पिता ने उसे सात दिन तक घर नहीं आने का कारण पूछा। इस पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इस दौरान पुत्र ने घर के आंगन में जलते हुए चुल्हे की लकड़ी निकालकर अपने पिता को मार दी। इससे शिवा की मौत हो गई। सुनील हत्या के बाद से भाग गया।