30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Ashok Gehlot Big Gift: इन 40 गांव-ढाणियों के लोगों को मिलेगा फायदा…!

CM Ashok Gehlot Announcement: राजधानी समेत प्रदेश के दूर दराज इलाके गांव ढाणियों में रहने वाले लाखों लोगों को अशोक गहलोत सरकार ने दे दिया है बड़ा फायदा, जल्द ही जारी हो जाएंगे आदेश तो नहीं होना पड़ेगा परेशान।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 18 May 2023, 10:45 AM IST

CM Ashok Gehlot

CM Ashok Gehlot

CM Ashok Gehlot Announcement: परिवहन एवं सडक सुरक्षा राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा कि क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े प्रदेश राजस्थान में दूरदराज के शहरों, गांवों और ढाणियों तक बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा रोडवेज में नई बसें खरीदी जायेगी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री ओला बुधवार को जिले की फतेहपुर तहसील के फदनपुरा में विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होने कि राजस्थान परिवहन निगम द्वारा रोड़वेज में नई बसों की खरीद के लिए इस माह में टेण्डर जारी हो जायेंगे तथा जयपुर व जोधपुर संभाग को प्रथम चरण में शामिल किया गया है। जहां पर 30,40 मार्गों पर ग्रामीण परिवहन बसों का संचालन किया जायेगा,इससे ग्रामीणों को कम किराये में बेहत्तर परिवहन की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि फदनपुरा में एक्सप्रेस बसों का ठहराव करवाने के साथ ही एनएच 52 को फोरलेन में स्वीकृत करवाने, अण्डरपास बनाने की स्वीकृृति जारी कर दी है। फदनपुरा में उपस्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत करवाने की मांग ग्रामीणों ने की थी जिसे पूरा कर दिया गया है।

समारोह में वव्फ विकास परिषद के अध्यक्ष एवं फतेहपुर विधायक हाकम अली ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि आमजन की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि गांव में उपस्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत करवाने के साथ ही अनेक विकास कार्य करवाये गये है। कार्यक्रम में उन्होंने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत बेसवा व खोटिया में राजीविका कलस्टर भवन का निर्माण, सामुदायिक भवन बनाने, स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण करवाने, शहीद स्मारक के लिए 5 लाख रूपये की राशि दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चार दीवारी निर्माण एवं खेल मैदान निर्माण के कार्य मनरेगा में करवाये जायेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग