8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

UP By Poll Election: उत्तरप्रदेश के इस नेता ने बिना लड़े ही जीत लिया चुनाव, जानिए कैसे?

Ghosi By Election Results : घोसी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम भले ही भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह दंगल हार गए हों लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने चुपचाप ऐसा चुनाव जीत लिया जो कि विधानसभा से कई मायने में बड़ा और महत्वपूर्ण है।

less than 1 minute read
Google source verification
up_by_election_.png

Ghosi By Election Results : घोसी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम भले ही भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह दंगल हार गए हों लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने चुपचाप ऐसा चुनाव जीत लिया जो कि विधानसभा से कई मायने में बड़ा और महत्वपूर्ण है। हम बात कर रहे हैं राज्यसभा चुनाव की। भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर दिनेश शर्मा की। दिनेश शर्मा राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं। इसके साथ ही वह उच्च सदन में छह साल के लिए सांसद भी बन गए हैं।

गौरतलब है कि डॉ.दिनेश शर्मा 1987 में लखनऊ विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष रहे। 1991 में प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बने। साल 1993 से 98 तक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बने। 2006 में यह लखनऊ के मेयर चुने गए। मुख्यमंत्री योगी के प्रथम कार्यकाल में उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं। 12 जनवरी 1964 को लखनऊ में जन्में डॉ. शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य के प्रोफेसर भी रहे हैं।


ऐसे जीता चुनाव
डॉक्टर दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन किया था। 8 सितंबर इसकी आखिरी तारीख थी लेकिन दिनेश शर्मा के अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया। इसके साथ ही दिनेश शर्मा की झोली में जीत आ गई। कोई भी सदस्य अगर नामांकन करता तो 15 सितंबर को मतदान होता और फिर उसका परिणाम आता। अब नामांकन ही नहीं हुआ तो स्वत: ही दिनेश शर्मा जीत गए।

यह भी पढ़ें :इन 10 वजहों से भाजपा ने बागेश्वर में पलट दी हारी हुई बाजी, जानिए कैसे हुए खेला!