31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुलाम नबी आजाद ने की नई पार्टी की घोषणा, ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ रखा नाम

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने नई पार्टी का एलान कर दिया है। उनकी पार्टी का नाम 'डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी' है। उन्होंने कहा कि मैं नवरात्रि के शुभ अवसर पर मैं यह पार्टी की शुरुआत कर रहा हूं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Sep 2022, 1:13 PM IST

ghulam nabi azad

ghulam nabi azad

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को जम्मू में अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी है। जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री गुलाम नबी ने अपनी पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा है। कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद बीते कुछ दिनों से अपनी नई पार्टी को लेकर विचार विर्मश कर रहे थे। तमाम अटकलबाजियों को विराम देते हुए गुलाम नबी आजाद ने नवरात्रि के पहले दिन अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया। आजाद ने पिछले महीने कांग्रेस से अपना पांच दशक से अधिक पुराना नाता तोड़ दिया था। वे तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को जम्मू आए हैं।


गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को जम्मू में प्रेसवार्ता कर पार्टी के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा उनके नाम की तरह होगी। इसमें सभी धर्मनिरपेक्ष लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की अपनी सोच होगी। आजाद का मतलब होता है स्वतंत्र। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों जम्मू कश्मीर के लोग और मीडिया के लोग बेसब्री हमारी पार्टी का नाम जानने में इच्छुक थे। जम्मू कश्मीर के पार्टी का नाम रखना मुश्किल होता है। वह पार्टी का एजेंडा भी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं।


उन्होंने पार्टी के नाम को लेकर कहा कि नाम ऐसा होना चाहिए जिसको सभी लोग आसानी से समझ सके। जम्मू के लोगों को कश्मीर के लोगों को जो गांव में रहने वाले हैं उनको भी नाम समझ जाना चाहिए। देशभर से मेरे साथ ही उन्हें करीब डेढ़ हजार नाम भेजे हैं जिनमें कुछ उर्दू में कुछ हिंदी में है। मैं चाहता था जैसा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था जो उर्दू और हिंदी को समन्वय हो जिसे हिंदुस्तानी कहते हैं।


कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अपनी पहली रैली के दौरान गुलाम नबी ने अपनी नई पार्टी से तीन चीजों का वादा किया। जम्मू और कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा, भूमि का अधिकार और मूल निवासी को रोजगार। आजाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके राजनीतिक दल की पहली इकाई जम्मू-कश्मीर में बनाई जाएगी। उन्होंने कहा, मेरी पार्टी पूर्ण राज्य का दर्जा, भूमि का अधिकार और मूल निवासी को रोजगार की बहाली पर ध्यान केंद्रित करेगी।

यह भी पढ़ें- Ghulam Nabi Azad ने कहा- चापलूसी करने वाले मुझ पर आरोप लगा रहे, इस्तीफा देने से पहले तीन रात सो नहीं पाया



कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद इन दिनों जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। गुलाम नबी से नई राजनीतिक पार्टी के बारे में पूछे जाने के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कि सोमवार को प्रेस कॉफ्रेंस करने जा रहे है। वह कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी के नाम पर चर्चा कर ली है। उन्होंने प्रेसवार्ता कर अपनी पार्टी के नाम ऐलान कर दिया।

यह भी पढ़ें- ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- गुलाम नबी खुद आजाद हो गए


बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय