27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगारी और नशे की लत ने तबाह की दो दोस्तों की जिंदगी, तंग आकर उठाया यह खौफनाक कदम

रेवाड़ी के गुड़ियानी गांव में दो दोस्तों ने एक ही समय पर अपने अपने घर पर फांसी लगा कर जान दे दी। दोनों युवक बेरोजगारी से परेशान थे और नशे के आदी थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Himadri Joshi

•

Updated: 26 Jul 2025, 6:54 PM IST

Haryana crime

Haryana crime ( फोटो - प्रतिकात्मक )

हरियाणा के रेवाड़ी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो दोस्त बेरोजगारी से परेशान होकर एक ही समय पर अपने अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचे शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार यह दोनों दोस्त बेरोजगार थे और नशे के आदी भी थी।

100 गज की दूरी पर रहते थे दोनों दोस्त

मामला जिले के गुड़ियानी गांव का है। यहां रहने वाले अमन और सागर गहरे दोस्त थे और लंबे समय से एक दूसरे के साथ रहते थे। दोनों दोस्तों के घर मात्र 100 गज की दूरी पर स्थित है। दोनों युवकों के पास ही नौकरी नहीं थी और उन्हें अक्सर नशे की हालत में घूमते हुए देखा गया था। अमन और सागर ने शुक्रवार 25 जुलाई को अचानक अपने अपने घर में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।

दोनों युवकों के पिता की पहले ही हो चुकी मौत

फांसी लगा कर जान देने वाले दोनों युवकों के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अमन की दो बहने है, जिनकी शादी हो गई है जिसके बाद से वह अकेला ही रहता था। सागर अक्सर उसके घर आया जाया करता था। सागर के पिता की भी पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने छोटे भाई और मां के साथ रहता था।

मानसिक रूप से परेशान था अमन

कोसली थाना एसएचओ कशमीर सिंह ने बताया कि अमन और सागर नशे के आदी थे। इसके साथ ही अमन मानसिक रूप से परेशान भी था और अक्सर गली के लोगों से झगड़ा करता रहता था। एसएचओ के अनुसार, दोनों के अचानक फांसी लगा कर जान देने की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इस मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।