5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Harvard ने खोली मीसा की पोल, भाषण देने वालों में नहीं था नाम

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव और उनकी पार्टी की एक बार फिर किरकिरी हो गई है। ये किरकिरी लालू की अपने बेटी मीसा भारती की वजह से हुई है। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

pawan kumar pandey

Mar 10, 2015

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव और उनकी पार्टी की एक बार फिर किरकिरी हो गई है। ये किरकिरी लालू की अपने बेटी मीसा भारती की वजह से हुई है।

पिछले कई दिनों से चर्चा था कि उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने महिलाओं के विषय पर भाषण देने के लिए बुलाया है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं था।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हर साल होने वाले इंडिया कांफ्रेंस के आयोजकों की मानें तो मीसा भारती का नाम भाषण देने वालों की सूची में कभी था ही नहीं और न ही उन्हें इस काम के लिए आमंत्रित किया गया था। आयोजकों के मुताबिक उन्होंने कोई भी लेक्चर नहीं दिया है।

आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की है कि मीसा भारती भाषण सुनने वाले दर्शकों में अपने पति के साथ मौजूद थी। फिलहाल इस मुद्दे पर लालू यादव या मीसा भारती किसी प्रतिक्रिया नहीं आई है।



ये भी पढ़ें

image