पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। अब इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। इसके साथ ही पूछा है कि सरकार ने VVIP और अन्य को प्रदान की गई सुरक्षा को कम करने से जुड़े डॉक्युमेंट्स को क्यों लीक किया। अगली सुनवाई तक हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार से सील बंद लिफ़ाफ़े में जवाब कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं । बता दें कि इससे पहले विपक्षी दलों ने भी पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा वापसी के बाद नाम सार्वजनिक करने पर घेरा था।