सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे पंजाब को झटका लगा है। खासकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर कई सवाल उठने लगे हैं जिसने एक दिन पहले ही सुरक्षा वापस लेने का निर्णय लिया था। इस मामले में दिवंगत पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके बेटे की हत्या की हाई कोर्ट के मौजूदा जज से जांच कराने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध को मान सरकार ने स्वीकार कर लिया है। पंजाब के CM भगवंत मान ने एक प्रेस रिलीज में सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।