7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अब किसी को कानून का डर नहीं’, कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद विपक्ष ने AAP को घेरा

Sidhu Moose Wala shot dead: पंजाब में आज कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई है। अब बीजेपी और कांग्रेस ने आप सरकार को सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 29 May 2022, 8:15 PM IST

Sidhu Moose wala shot dead, BJP-Congress target APP over law

Sidhu Moose wala shot dead, BJP-Congress target APP over law

पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला की आज पंजाब के मनसा जिले में गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना से पंजाब में शोक की लहर है। ये घटना पंजाब की मान सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लिए जाने के ठीक एक दिन बाद हुई है जिससे मान सरकार आलोचनाओं के घेरे में आ गई है। मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. रंजीत राय ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला को जबतक अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बीजेपी और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरते हुए कहा है कि अब यहाँ किसी को कनून का कोई खौफ नहीं है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैन्डल से ट्वीट कर लिखा, “पंजाब से कांग्रेस उम्मीदवार और एक प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूस वाला की हत्या, कांग्रेस पार्टी और पूरे देश के लिए एक । उनके गहरा झटका है। अत्यधिक दुख की घड़ी में हम एकजुट और अडिग हैं। कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने लिखा कि वो सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की खबर सुनकर स्तबद्ध हैं।

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा, 'पंजाब में कनून व्यवस्था अब अनियंत्रित हो चुकी है। कल ही आप सरकार ने सुरक्षा वापस ली थी और आज एक बड़े लोकप्रिय सितारे पर कातिलाना हमला किया गया। केजरीवाल ने जानबूझकर सुरक्षा वापस ली और लोगों के नाम छापे। इस तरह से लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। भगवंत मान और केजरीवाल की गंदी राजनीति ही सिद्धू मूसेवाला की मौत के जिम्मेदार हैं।'

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह ने राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए कहा, "अपराधियों को कानून का अब कोई डर नहीं है"।