5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री-मानसून का कहर: अगले दो दिन होगी भारी बारिश, 10 मई तक भीषण गर्मी व लू से राहत

Heavy Rainfall Alert: मौसम विभाग (आइएमडी) के अनुसार 4 से 7 मई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो सकती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 05, 2026

Rajasthan Weather Update

कई हिस्सों में 7 मई तक बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट (सोर्स: पत्रिका)

IMD Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में 10 मई तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा और भीषण गर्मी व लू से राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से 10 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग (आइएमडी) के अनुसार 4 से 7 मई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। तापमान में गिरावट होने से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान

मध्य भारत के राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी मौसम सक्रिय रहेगा और कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

IMD ने दी चेतावनी

आइएमडी ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 5 से 8 मई तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश व तेज हवाओं का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 9 व 10 मई को भी गुजरात व झारखंड छोड़कर अन्य राज्यों में गर्मी का असर ज्यादा नहीं रहेगा।

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां तेज हवाएं और खराब मौसम की संभावना है। साथ ही, लोगों को बिजली गिरने और तेज आंधी के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।