राजस्थान के जोधपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- अभी-अभी राहुल बाबा, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। गृह मंत्री ने आगे कहा कि मैं राहुल बाबा और कांग्रेसियों उनका संसद एक भाषण याद दिलाता हूं। राहुल बाबा ने एक बार कहा था कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। अरे राहुल बाबा, किस किताब में पढ़े हो आप? ये तो वो राष्ट्र है जिसके लिए लाखों, लाख लोगों ने प्राणों की आहुति दी।