मिजोरम के आइजोल जिले में असम राइफल्स को हथियारों और गोला बारूद का एक बड़ा जखीरा हाथ लगा है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में सबसे बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि असम राइफल्स ने जिलेटिन की 3000 किलोग्राम छड़ें भी जब्त की है। इस सिलसिले में 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गुप्त जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने एक खास रणनीति बनाई। इसके बाद सुरक्षा बलों की एक टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों कड़ी पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस नेटवर्क से कई लोग जुड़े होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि इन से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।