6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: मौसम का मिजाज बदला, अब जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत!

Weather Forecast Update: बीते कुछ दिनों से लगातार जारी भयंकर लू झेलने के बाद अब गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्‍तर पश्चिम और पूर्वी भारत के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 2 May 2022, 10:52 AM IST

Weather Forecast Update

Weather Forecast Update

Weather forecast Update: देश में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी जारी है। देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सोमवार से भीषण गरमी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर पश्चिम और पूर्व भारत के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। वहीं, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। पांच मई तक इन इलाकों में बादल छाए रहेंगे या फिर धूल भरी हवाएं चलेंगी। हालांकि सात मई के बाद फिर से प्रचंड गर्मी पड़ सकती है।

दिल्ली में छाएंगे बादल
मौमस विभाग के अनुसार, दिल्‍ली से सटे इलाकों में आने वाले तीन से चार दिन में गरज या हल्‍की-फुल्‍की प्री-मॉनसून बारिश की संभावना है। हालांकि अभी दिल्‍ली में बारिश के आसार कम नजर आ रहे है। मौसम विभाग की वेबसाइट मुताबिक, दिल्‍ली में 2 मई को धूल भरी आंधी चल सकती है। आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, बारिश व तेज हवाएं, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम



यूपी में चलेगी धूल भरी आंधी
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों का मौसम बदल रहा है। अगले दो दिनों में बादलों की आवाजाही रहेगी। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है। लेकिन धूल भरी आंधी चलने के आसार बने हुए है।

राजस्थान में बदला मौसम
भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान को अब थोड़ी राहत मिली है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जयपुर, अलवर, भरतपुर, बूंदी और दौसा जिलों में हल्की बारिश हुई है। वहीं अलवर में ओले भी गिरे। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी और लू से राहत मिली है।


यह भी पढ़ें- गुजरात में सबसे अधिक गर्म रहा अहमदाबाद, ऑरेंज अलर्ट



एमपी और छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान में कमी आई है। मध्य प्रदेश में रविवार को नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में तेज बारिश हुई। वहीं राजगढ़ में हल्की बारिश हुई। सीहोर के शाहगंज क्षेत्र में ओले गिरे। भोपाल में शाम को बादल छाए रहे। वहीं छत्तीसगढ़ में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कुछ जिलों में बादल छाने और बूंदाबांधी के बाद हवा चलने से तापमान में तेजी गिरावट आई है।

बारिश और अंधड़ की चेतावनी
मौसम विभाग कहना है कि आने वाले 24 घंटे में देश के कई राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों अधिकतम तापमान में कमी आएगी। दिल्ली, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत संपूर्ण उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश व अंधड़ की चेतावनी जारी की है।