आगा रूहुल्लाह मेहदी ने पिछले साल बडगाम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार आगा सैयद महमूद के चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया था। यह सीट तब खाली हुई थी, जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बडगाम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बडगाम और गांदरबल, दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल सीट अपने पास रखने का फैसला किया था, जिसके कारण बडगाम में उपचुनाव कराना पड़ा। इसके अलावा, मेहदी ने एनसी अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में अनुच्छेद 370 पर पार्टी के रुख को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे।