6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, बारिश व तेज हवाएं, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Play video

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, बारिश व तेज हवाएं, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में भीषण गर्मी की बीच रविवार दोपहर के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। प्रदेश के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं शुरू हो गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 May 2022, 4:41 PM IST

weather update : राजस्थान में भीषण गर्मी की बीच रविवार दोपहर के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। प्रदेश के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं शुरू हो गई हैं। अलवर, करौली और दौसा जिले में मौसम का मिजाज बदलने के साथ हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में हल्की गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होगा जिसके चलते प्रदेश के जयपुर संभाग सहित भरतपुर और बीकानेर संभाग में भी मेघगर्जन और बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

धौलपुर का पारा 46.6 डिग्री
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक दिन का पारा धौलपुर का 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीगंगानगर का पारा 46.0 डिग्री,चूरू 45.5 डिग्री, बीकानेर 45.2 डिग्री, जैसलमेर 45.9 डिग्री, बाड़मेर 45.1 डिग्री, पिलानी 45.7 डिग्री, संगरिया 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए गए।

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, बारिश व तेज हवाएं, जानें आगामी तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

अलवर और दौसा में हल्की बारिश
अलवर और दौसा जिले में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला गया। अलवर शहर में धूलभरी आंधी के हल्की बारिश हुई। लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं दौसा जिले के कई इलाकों में मौसम ने करवट बदली और आसमान में घनघोर घटाएं छा गई। कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश हुई। लोगों को ठंड़ी हवाएं चलने से लू व भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। जयपुर में दोपहर बाद आसमान में बादल छाने हल्की राहत मिली।

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, बारिश व तेज हवाएं, जानें आगामी तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

तेज अंधड़ से उखड़ गए पेड़, टूटे तार
करौली. जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में मौसम ने अचानक पलटा खाया और आसमान में घने बादल छा गए। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई और तेज धूल भरी हवाएं चलने लगी। तेज धूल भरी तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अंधड़ के कारण कुछ स्थानों पर दुकानों के आगे लगे त्रिपाल उड़ गए, तार टूट गए और पेड़ उखड़ गए। धूल भरी हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। गौरतलब है कि करौली में अप्रेल माह में ही पिछले दिनों में पार 45 डिग्री के पार हो चुका है।

मौसम का पूर्वानुमान
1 मई: बांसवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, डूंगरपुर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट। अजमेर, बूंदी, बारां, जयपुर,झालावाड़, कोटा, टोंक, बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिलों में धूल भरी आंधी, मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं।

2 मईः भरतपुर, धौलपुर, करौली, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़, जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट है। अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर और नागौर में धूल भरी आंधी, मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं।

3 मई : अलवर, सीकर, भरतपुर, झुंझुनू, चूरू में हीट वेव के साथ ही धूल भरी आंधी की संभावना। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।