पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम के सोरेंग में दो क्षेत्रीय दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। देखते ही देखते यह झड़प हिंसा का रूप ले ली। शनिवार को विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) और सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के कार्यकर्ताओं जमकर मारपीट हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा भड़कने के दौरान गोलियां चलाने और पथराव के बाद पू्रे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। खबरों के अनुसार मामूली बाद को लेकर यह झगड़ा शुरू हुआ और बाद में हिंसक हो गया। पुलिस को घटना स्थल से आपत्तिजनक सामान मिला।