Patiala Violence: पटियाला झड़प और हिंसा मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह करीब 7.30 बजे उसे मोहाली से पकड़ा है। पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश करेगी। बरजिंदर सिंह परवाना का क्रिमिनल से पुराना नाता रहा है। परवाना पहले भी गिरफ्तार हो चुके है और उनके कई केस चल रहे है। पुलिस ने इस मामले में 6 FIR दर्ज की हैं। इसके अलावा 25 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से हरीश सिंगला, कुलदीप सिंह और दलजीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।