इन इलाकों में मौसम हो सकता है मेहरबान
देश में पूर्वोत्तर और अंडमान निकोबार के इलाके ही ऐसे हैं, जहां बादल मेहरबान रहेंगे। स्काइमेट के मुताबिक, 1 से 2 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती हैं। अरुणाचल में 2 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय और केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।