पहले सप्ताह में हल्की राहत
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक की माने तो मई के पहले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर दिखाई देगा, जिसके चलते तीन से चार दिन तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लू से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन इसके बाद मई के बाकी दिनों में गर्मी की अधिकता रहेगी। मई के दूसरे सप्ताह से ही बारिश और आंधी-अंधड़ का दौर कम रहेगा, जिसके चलते तापमान में कमी नहीं आ सकेगी।