संजय सरावगी ने कहा कि आज भी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के सबसे बड़े घोटालों में शामिल चारा घोटाले में दोषी हैं। वे जेल की सजा काट चुके हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 से 2005 तक बिहार में राजद की सरकार थी। उस दौर में बिहार में अपहरण उद्योग, खूनी नरसंहार और रंगदारी का बोलबाला था। जिस परिवार के शासनकाल में बिहार ने जंगलराज का दौर देखा, उसी परिवार के लोग आज कानून-व्यवस्था पर दूसरों को नसीहत दे रहे हैं।