Delhi Air Pollution: दिल्ली में सुबह अब ताजगी लेकर नहीं आती, बल्कि भारी प्रदूषण की चादर में लिपटी दिखती है। शुक्रवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 तक पहुंच गया है। ये आंकड़ा लोगों की सांसें मुश्किल करता जा रहा है। कई इलाकों की हवा सीधे गंभीर कैटेगरी में चली गई है। आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, बेचैनी ये सब अब लोगों की रोजमर्रा की परेशानी बन गए हैं। प्रशासन प्रदूषण कम करने की कोशिशें तो कर रहा है, मगर यही सवाल सबके मन में है असल में राहत मिलेगी कब?